{"_id":"619cff3fba596124233a0fe3","slug":"teacher-dies-due-to-slipping-in-bathroom-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बाथरूम में फिसलकर गिरने से शिक्षिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बाथरूम में फिसलकर गिरने से शिक्षिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 23 Nov 2021 08:18 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 23 Nov 2021 08:18 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल सिर पर चोट लगने से मीनू की मौत की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी में थाना नवाबाद के सनफ्रांस सिटी निवासी एक महिला की बाथरूम में फिसलकर गिर जाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कानपुर बाईपास मार्ग पर स्थित सनफ्रांस सिटी निवासी संजय चौरसिया एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक हैं। पूरे परिवार के साथ वह कॉलोनी के दूसरे तल पर रहते हैं। उनकी पत्नी मीनू (43) भी एक विद्यालय में पढ़ाती थीं। पुलिस का कहना है सोमवार दोपहर मीनू नहाते समय अचानक बाथरूम में फिसलकर गिर पड़ीं। जिससे उनके सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाइक-कार चोर गैंग का पर्दाफाश: दो वाहन चोर पकड़े गए, दिल्ली-एनसीआर और संभल वारदात को देते थे अंजाम
विज्ञापन
परिवार के लोग आनन-फानन उनको लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। नाजुक हालत देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन, उनको बचाया नहीं जा सका। मीनू की मौत की सूचना पर परिवार के सदस्य भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।