{"_id":"619cfd3b99433b37a521ce46","slug":"bike-car-thief-gang-busted-in-sambhal-two-vehicle-thieves-were-caught-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-कार चोर गैंग का पर्दाफाश: दो वाहन चोर पकड़े गए, दिल्ली-एनसीआर और संभल वारदात को देते थे अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-कार चोर गैंग का पर्दाफाश: दो वाहन चोर पकड़े गए, दिल्ली-एनसीआर और संभल वारदात को देते थे अंजाम
Tue, 23 Nov 2021 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 23 Nov 2021 08:12 PM IST
सार
पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन चोरों के खिलाफ पहले भी मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई बाइक और कार चोरी की बात स्वीकार की है। जिसके बाद दो कार और 14 बाइक बरामद की गईं। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने बहजोई पुलिस लाइन में किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि नखासा थाना पुलिस मंगलवार को संभल-हसनपुर मार्ग पर होली सुफ्फाह स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रजपुरा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी सोमवीर और न्यौरा निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो कार और 14 बाइक बरामद की गईं हैं। आरोपियों ने बताया है कि वह लोग दिल्ली, एनसीआर और संभल जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने सभी बाइक खग्गुपुरा से रिठाली के बीच एक ईंट भट्ठे से बरामद कराई हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन