फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tazia procession taken out in Chirgaon on the occasion of Muharram.

Jhansi News: चिरगांव में मुहर्रम पर निकाला ताजिया का जुलूस

Sat, 27 Jun 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tazia procession taken out in Chirgaon on the occasion of Muharram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। कस्बा में शुक्रवार को मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया, बुर्राक व अखाड़ों का जुलूस श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी भाग लेकर आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
इमामबाड़े से प्रारंभ हुए जुलूस में ताजिया, बुर्राक और अखाड़ों के साथ युवाओं एवं बच्चों ने पारंपरिक करतब पेश किए। जुलूस नगर पालिका, बजरिया होते हुए इमाम चौक पहुंचा, जहां पंचायती ताजिए को साबिर अली ने सलामी दी। इसके बाद जुलूस हवेली पहुंचा।
विज्ञापन

मार्ग में कई जगह हलुआ व शरबत बांटा गया । हवेली में पालिकाध्यक्ष संजले राजा ने ताजिए का सम्मान किया व लोगों को प्रसाद बांट कर शरबत पिलाया। उन्होंने ताजियादारों, बुर्राक दलों व अखाड़ों से जुड़े लोगों को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जुलूस में पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रशीद राईन, इश्तियाक खान, कालिया, बल्लू, असगर राईन, जिब्राइल, टिल्लू मिस्त्री, मुनव्वर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed