{"_id":"5e2f50238ebc3e4b350bb87b","slug":"tamilnadu-and-gangpur-odisha-won-his-match-jhansi-news-jhs1585457107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कडे़ मुकाबले में तमिलनाडु और गंगपुर उड़ीसा जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कडे़ मुकाबले में तमिलनाडु और गंगपुर उड़ीसा जीता
विज्ञापन
झांसी ध्यानचंद स्टेडियम चल रही हॉकी इंडिया की सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते हॉकी हरि
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी फेडरेशन द्वारा आयोजित पुरुष वर्ग की सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में सभी मैच बेहद रोमांचक रहे। तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 1 - 0 से, कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया ने सेंट्रल सेक्ट्रेेट को 5 - 4 से हराया। पंजाब एंड सिंध बैंक व हरियाणा के बीच रोचक मैच 2 - 2 पर बराबर रहा।
प्रतियोगिता के सशक्त टीम में एक तमिलनाडु को उत्तर प्रदेश ने कड़ी टक्कर दी। दूसरे मैच में हॉकी गंगपुर उड़ीसा ने हॉकी उड़ीसा को 1 - 0 से, कैनरा बैंक ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज को 5 - 2 से हराया। सोमवार को हॉकी पंजाब एंड सिंध बैंक तथा हरियाणा के बीच मैच बेहद रोचक रहा। दोनों ही टीमें एक - एक गोल कर सकीं।
इसके बाद मिले अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें एक - एक गोल कर पायीं। अंपायरों में संजीव कुमार, प्रियस, महेश्वर नेगी, जावेद शेख, मोहित रावत, मलकियत सिंह, मोहम्मद तारिक, सौरभ राजपूत आदि रहे। टूर्नामेंट डायरेक्टर एचएस सोखी और मैनेजर जीएस सांगा रहे। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिर्फ मैच देखने का मिलता है अवसर
प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ दर्जन नवोदित खिलाड़ी बॉल कीपरिंग, स्कोर बोर्ड की स्कोरिंग और अतिथियों के स्वागत - सम्मान के लिए लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक न तो इन्हें कोई ट्रैक सूट मिला है और न ही कोई अन्य किट। कई नवोदित खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें सिर्फ मैच देखने का अवसर प्राप्त होता है। वहीं, सोमवार को दोपहर एक मैच के दौरान प्रतियोगिता में लगा एक कर्मचारी कामेंट्री की जगह शेरों शायरी सुनाने में लग गया। इस पर कई खिलाड़ी चकित रह गए।