फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taj mahal and rani structure in painting

चित्रों में उकेरा रानी का किला व ताज महल

Wed, 06 May 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Taj mahal and rani structure in painting
झांसी। विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में राज्य पुरातत्व विभाग के बुंदेलखंड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें 70 नवोदित एवं पेशेवर चित्रकारों ने प्रतिभाग किया। चित्रों में लाल किला, झांसी का किला, देवगढ़ के जैन मंदिर, दश अवतार मंदिर, ताज महल को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के उपाय भी चित्रों में बताए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण धरोहर अभिरुचि प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन हुआ था। इसमें प्रतिभागी नवोदित एवं पेशेवर चित्रकारों ने घरों में रहकर बनाए चित्र पुरातत्व विभाग के व्हाटसएप पर भेजे थे। पुरातत्व अधिकारी डॉ. एस के दुबे ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में झांसी, बबीना कैंट, पीलीभीत के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। चित्रों का मूल्यांकन लॉकडाउन समाप्ति के बाद किया जाएगा। चयनित चित्रों की प्रदर्शनी नवंबर 2020 में राजकीय संग्रहालय में प्रदर्शित होगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा विजेताओं क ो पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed