फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taj Express started operating after five months

Jhansi News: पांच माह बाद शुरू हुआ ताज एक्सप्रेस का संचालन

Sat, 25 May 2024 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Taj Express started operating after five months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस पांच माह से नई दिल्ली तक नहीं जा रही थी। इसका संचालन हजरत निजामुद्दीन तक ही किया जा रहा था। लेकिन, अब यह ट्रेन अपने पहले से निर्धारित रूट नई दिल्ली तक जाने लगी है। इससे बुंदेलखंड के कामगारों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से ट्रेन का संचालन नई दिल्ली तक करने की मांग की जा रही थी।
पिछले साल एक दिसंबर को कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड के आदेश पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर इसे ग्वालियर-हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित किया जाता रहा। इसके तीन माह बाद बीती दो मार्च को ताज एक्सप्रेस का संचालन झांसी तक बहाल हुआ लेकिन, ट्रेन नई दिल्ली तक नहीं जा रही थी। ऐसे में उन यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिनके लिए नई दिल्ली से अपने निवास तक जाना आसान होता है। इनमें बड़ी संख्या में कामगार शामिल थे, जो ताज एक्सप्रेस के कम किराये में नई दिल्ली तक पहुंच जाते थे। इन्हीं, यात्रियों की लंबे समय से मांग थी कि ताज एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली तक किया जाए ताकि, उन्हें निजामुद्दीन से नई दिल्ली पहुंचने में अतिरिक्त पैसा खर्च न करना पड़े। यात्रियों की इसी सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अब ताज एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली तक बहाल कर दिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ताज एक्सप्रेस का संचालन अब दिल्ली तक बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

--
अंडमान एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित, मधिरा स्टेशन पर नहीं रुकेगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन को शुरू करने के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अंडमा एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने पत्र जारी कर बताया कि अंडमान एक्सप्रेस तीन दिन मधिरा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया सिकंदराबाद मंडल के मधिरा-तोंडलगोपावरम स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद यहां रेल संचालन शुरू करने के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा अंडमान एक्सप्रेस 16031 का ठहराव 26 और 29 मई को मधिरा स्टेशन पर रद्द किया गया है। वहीं, वापसी में श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा अंडमान एक्सप्रेस 16032 का ठहराव मधिरा स्टेशन पर 24 और 25 मई को नहीं होगा। बताया कि जिन यात्रियों ने उक्त तिथियों में मधिरा स्टेशन की यात्रा के लिए टिकट बुक कराए हैं, वह रिफंड ले सकते हैं। साथ ही यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी ट्रेन की स्थिति जानने के बाद ही यात्रा शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed