फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Swarn shakti field prodused gold

स्वर्ण शक्ति से खेत उगलेंगे सोना, सूखे में लहलहाएगी धान की फसल

Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Swarn shakti field prodused gold
झांसी। अब सूखे में भी किसानों के खेत में धान की फसल लहलहाएगी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने धान की उन्नत किस्में जैसे स्वर्ण शक्ति, स्वर्ण श्रेया मंगवाकर किसानों को दी हैं। इन किस्मों की खासियत ये है कि कम पानी में यह फसल जल्द पक जाती हैं और ज्यादा उत्पादन भी देती हैं।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही है। इसी क्रम में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बुंदेलखंड के किसानों की तकदीर बदलने में जुटा हुआ है। देश भर से लगातार अलग-अलग फसलों के उन्नत बीज मंगवाकर किसानों को दिए जा रहे हैं। हाल ही में धान की चार किस्में मंगवाई गईं। इसमें स्वर्ण शक्ति और स्वर्ण श्रेया को आईसीएआर रिसर्च कॉम्प्लेक्स पूर्वी क्षेत्र पटना और पूसा 1850, पूसा 2511 को आईएआरआई, नई दिल्ली से मंगवाया गया है। इन्हें हस्तिनापुर और सिमरधा के किसानों को बांटा गया। कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि यह धान की खास किस्में हैं, जो कि कम पानी में भी पनप जाती हैं।
विज्ञापन

ये है उन्नत किस्मों की खासियत
इन उन्नत फसलों को लगाने के बाद सूखे की स्थिति में भी 18 से 20 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन का दावा किया गया है। बताया गया कि सामान्यत: बुंदेलखंड में बोई जाने वाली धान की फसल 15 से 16 क्विंटल प्रति एकड़ उपज देती हैं। अभी किसान धान की रोपाई नर्सरी लगाकर करते हैं। इसमें पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है। जबकि, उन्नत किस्मों की सीधी बुवाई कर सकते हैं, जिससे कम पानी लगेगा। उन्नत फसल 115-125 दिनों में तैयार हो जाती है, जबकि, मौजूदा समय में बोई जाने वाली फसल 130-140 दिनों में तैयार होती है। विश्वविद्यालय के डॉ. धनंजय उपाध्याय, डॉ. विष्णु कुमार गोयल, डॉ. अमित तोमर, डॉ. एमके सिंह किसानों से लगातार संपर्क में हैं और उन्नत किस्मों का फीडबैक ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed