{"_id":"679fd09dd0d1e4a1b00dc3f3","slug":"suspended-inspector-opened-a-tea-stall-at-the-intersection-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-486247-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निलंबित इंस्पेक्टर ने चौराहे पर खोली चाय की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निलंबित इंस्पेक्टर ने चौराहे पर खोली चाय की दुकान
Mon, 03 Feb 2025 01:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में आरआई ने दर्ज कराया था मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर ने रविवार को इलाइट चौराहे पर चाय की दुकान खोल ली। उसने कहा कि विभाग से न्याय की उम्मीद नहीं है। ऐसे में चाय की दुकान खोलकर परिवार चलाने का इंतजाम किया है। निलंबित इंस्पेक्टर की यह हरकत दिन भर चर्चा में रही।
इंस्पेक्टर मोहित यादव स्थानांतरण होने पर तीन नवंबर 2021 को झांसी आए थे। विवेचनाओं को लंबित रखने के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन पर चार विभागीय जांच चल रही है। हाल ही में 15 जनवरी को मोहित यादव का छुट्टी को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) से विवाद हो गया था। मोहित ने डायल 112 के जरिये पुलिस बुला ली थी। पुलिस जब उसे थाना नवाबाद लेकर पहुंची थी तो वह वहां जमीन पर ही बैठ गया था। घटना के अगले दिन प्रतिसार निरीक्षक की शिकायत पर निलंबित इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
रविवार को निलंबित इंस्पेक्टर इलाइट चौराहे के फुटपाथ पर चाय की दुकान खोल ली। बातचीत में उसने बताया कि परिवार पालना है। बहाली होने तक दुकान चलाता रहूंगा। निलंबित इंस्पेक्टर ने बताया कि ये लोग मुझे और मेरे परिवार के साथ कुछ भी कर सकते हैं। आरोप लगाया कि मेरा और पत्नी का फोन टेप करा रहे हैं। मेरे बच्चे स्कूल जाते हैं। ऐसे में कुछ भी हो सकता है। विभाग से न्याय की उम्मीद नहीं है।