फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspected death of married woman in Jhansi s Mathanpura village in laws accused of murder

ससुरालियों की हैवानियत: झांसी में गर्भवती महिला की मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप, हुई थी दूसरी शादी

Tue, 16 Aug 2022 06:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

मृतका के भाई राहुल ने आरोप लगाया कि ससुराली उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे। बहन ने ससुराल वालों के खिलाफ केस भी दायर किया था। बाद में राजीनामा हो गया था। भाई का कहना है कि बहन ने उसे बताया था कि ससुराल वाले उसे जान से मारना चाहते हैं।

विज्ञापन
Suspected death of married woman in Jhansi s Mathanpura village in laws accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के मथनपुरा गांव में वानसिंह की पत्नी भारती (35) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वाले सामान्य मौत बताते हुए बगैर पोस्टमार्टम कराए महिला का अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


मृतका के भाई राहुल ने आरोप लगाया कि ससुराली उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे। बहन ने ससुराल वालों के खिलाफ केस भी दायर किया था। बाद में राजीनामा हो गया था। भाई का कहना है कि बहन ने उसे बताया था कि ससुराल वाले उसे जान से मारना चाहते हैं। इसके बाद उसकी मौत हो गई। भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। राहुल ने बताया कि उसकी बहन और बहनोई दोनों की दूसरी शादी हुई थी। उनके एक पांच साल की बेटी रिया भी है। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed