{"_id":"667dc372f41b3edb500b0ccf","slug":"survey-will-be-done-for-drainage-of-water-in-front-of-gayatri-temple-jhansi-news-c-11-jhs1004-341396-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गायत्री मंदिर के सामने पानी की निकासी के लिए होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गायत्री मंदिर के सामने पानी की निकासी के लिए होगा सर्वे
विज्ञापन
- नगर आयुक्त ने दिए निर्देश, चैंबर भी बनाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को आतिया ताल क्षेत्र का निरीक्षण किया। गायत्री मंदिर के सामने पटरी पर पानी भरा मिला। नगर आयुक्त ने पानी की निकासी के लिए पूरे मार्ग का सर्वे करने के निर्देश दिए।
आतिया ताल के पीछे बने रेस्टोरेंट के सामने नाला ब्लॉक होने की बात पार्षद लखन कुशवाहा ने कही। नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को चैंबर बनाने के निर्देश दिए। कुंज बिहारी मंदिर के पीछे पार्क में कचरा मिला। पुराने जीर्णशीर्ण शौचालय को तोड़कर नया बनाने के निर्देश दिए। कई जगहों पर कचरा मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। पार्षद ने आतिया ताल का पानी गंदा होने की बात कही। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी को सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता नीना सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार मौजूद रहे।
खाली प्लॉटों पर मिला कचरा, नोटिस जारी
झांसी। वार्ड 41 के बैंकर्स कॉलोनी समेत कई जगहों पर खाली प्लॉट में कचरा पड़ा मिलने पर नगर आयुक्त ने प्लॉट मालिक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वार्ड में नाला सफाई की स्थिति देखी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पाइप के अंदर सफाई कार्य कराया गया है। बारिश में पानी की निकासी में कोई अवरोध नहीं होगा। सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कई जगहों पर नालियों और सड़क पर सफाई नहीं मिली। अधिशासी अभियंता एमके सिंह, सहायक अभियंता रामअवध, अवर अभियंता अशोक मौजूद रहे।