फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Survey will be conducted to assess the damage caused to crops

Jhansi News: फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए होगा सर्वे

Sun, 03 Mar 2024 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Survey will be conducted to assess the damage caused to crops
- शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हो गईं फसलें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार की शाम मूसलाधार बारिश के बीच जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इससे रबी की फसल खासी प्रभावित हुई हैं। फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 33 प्रतिशत से अधिक क्षति सामने आने पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ग्रामीण इलाकों में ओले भी गिरने लगे। मौसम की इस दुश्वारी की वजह से जिले के कई इलाकों में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद रक्सा क्षेत्र के ग्राम अमरपुर, पुनावली खुर्द, बैदोरा, रमपुरा, इमलिया, खैरा, छत्तरपुर बछौनी, परासई, गागौनी, बरुआपुरा आदि गांवों में फसलें खेतों में बिछी नजर आईं। इसके अलावा खेतों में जल भराव देखने को मिला। किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन की ओर से सर्वे के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि तहसीलों को प्लॉट टू प्लॉट सर्वे के निर्देश जारी किए गए हैं। जहां फसलों को 33 फीसदी से ज्यादा नुकसान पाया जाएगा, वहां किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed