फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suraj prasad college will be kayakalp

सूरज प्रसाद कॉलेज का भी होगा कायाकल्प

Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Suraj prasad college will be kayakalp
सूरज प्रसाद इंटर कॉलेज का होगा कायाकल्प।
झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी छात्राओं को स्मार्ट क्लास की सुविधाएं प्राप्त होगी। इनके लिए हॉस्टल बनेगा और कक्षाएं भी नए सिरे से तैयार होगी। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 22 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट बन चुका है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अपनी विशेष पहचान है। इस कॉलेज के विकास के लिए अक्सर मांग होती रही है। यहीं वजह है, कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी इस कॉलेज का बीते करीब दो साल पूर्व निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद कालॅेज के सर्वांगीण विकास के लिए शासन ने प्रोजेक्ट बनाने को भी कहा था। इसी क्रम में अब कॉलेज को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संवारा जा रहा है। इसमें छात्राओं के लिए हॉस्टल, शौचालय, खेल
विज्ञापन

मैदान और स्मार्ट कक्षाएं तैयार की जाएगी। प्रधानाचार्य मीरा शर्मा ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में मुख्य भवन के रखरखाव का भी कार्य होगा। इधर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि सूरज प्रसाद बालिका कॉलेज का सौंदर्यीकरण होगा। साथ ही कालेज के आसपास हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह फीट की दूरी पर बैठेंगे परीक्षार्थी
हाईस्कूल कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट एवं इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। परीक्षा केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग के मानक को पूर्ण कराते हुए परीक्षार्थियों के बीच छह फीट की दूरी रहेगी। इसी आधार पर सीटिंग प्लान बनाया जाएगा। जिला विद्यालय कोमल यादव ने बताया कि प्रत्येक परीक्षार्थी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सीसीटीवी कैमरों की निगाह में परीक्षाएं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed