फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sunil Bansal gave a plan to win all 19 seats of Bundelkhand

बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों को जीतने का प्लान दे गए सुनील बंसल

Sun, 03 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sunil Bansal gave a plan to win all 19 seats of Bundelkhand
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर भाजपा की जीत की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी 100 दिनों तक हर रोज कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन पर जोर दिया।
विज्ञापन

संगठन मंत्री ने कहा कि वर्तमान में भाजपा के प्रदेश में ढाई करोड़ सदस्य हैं। पार्टी का नया सदस्यता अभियान 10 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है, जिसमें नए सदस्य जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बूथों का पुन: गठन किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 1,63,000 बूथ संगठन है। इनकी संख्या बढ़ाकर 1,85,000 बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दौरान बंसल ने पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की योजना विस्तार से साझा की।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सलिल विश्नोई, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक रवि शर्मा व राजीव सिंह, महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा व जमुना कुशवाहा, सुधीर सिंह, पवन गौतम, अतुल जैन, अमित साहू, जगत राजपूत, शैलेंद्र प्रताप, अंकुर दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन नंदकिशोर भिलवारे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा
झांसी। भाजपा महिला मोर्चा कानपुर - बुंदेलखंड क्षेत्र की परिचय बैठक हुई, जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से पदाधिकारियों ने दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, उपाध्यक्ष चित्रा सिंह, मीडिया प्रमुख अपर्णा दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed