फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sumngla yojna begion 23 augest

बेटियों के लिए 23 अगस्त को शुरू होगी कन्या सुमंगला योजना

Sun, 04 Aug 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
sumngla yojna begion 23 augest
बेटियों के लिए 23 अगस्त को शुरू होगी कन्या सुमंगला योजना
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश में 23 अगस्त को कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत हो रही है। इसका व्यापक प्रचार - प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवारों में जन्मी बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके। ये निर्देश उन्होंने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिए।
लखनऊ के लोक भवन से अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना का गंभीरता के साथ अध्ययन कर लिया जाए, ताकि पात्रों को ही इसका लाभ मिले। योजना की छह श्रेणी हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के 77 वर्ष पूरे होने पर नौ अगस्त को पूरे प्रदेश में बाइस करोड़ पौधों का रोपण कर विश्व रिकार्ड बनाया जाना है। जिले में इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाए। चुनाव की तर्ज पर वृक्षारोपण की प्रत्येक घंटे की सूचना प्रदेश कमांड सेंटर में दी जाए।
विज्ञापन

एक जनपद-एक उत्पाद योजना में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव ने कहा कि अपर जिलाधिकारी को इसका नोडल अफसर बनाया जाए। ये केवल उद्योग विभाग की योजना नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की योजना है। इसे सभी गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, वन संरक्षक एके सिंह, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed