फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sumangal yojna for girl dreem full fil

बेटियों की मनोकामना पूरी करेगी सुमंगला योजना

Sat, 18 May 2019 01:20 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 18 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
sumangal yojna for girl dreem full fil
girl child - फोटो : demo
झांसी। समाज में प्रचलित कुरीतियों और भेदभाव के चलते अक्सर बेटियां/ महिलाएं स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और असमान लिंगानुपात को खत्म करने और बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच में बदलाव लाने के लिए सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना लागू की गई है। बच्ची के जन्म से लेकर इंटर तक की पढ़ाई के लिए सरकार मदद करेगी।
विज्ञापन

 इस योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्हें आवश्यक टीके लग जाने से कई जानलेवा बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान होगी। उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा सहित महिला कल्याण निदेशालय को पत्र जारी कर योजना को क्रियान्वित करने के लिए निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन



छह श्रेणियों में लागू होगी कन्या सुमंगला योजना
- बालिका के जन्म होने पर 2000 रुपये एकमुश्त
- बालिका के एक वर्ष तक के सभी टीका लग जाने के बाद एक हजार रुपये एकमुश्त
- कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरांत 2000 रुपये एकमुश्त
- कक्षा छह में बालिका के प्रवेश के उपरांत 2000 रुपये एकमुश्त
- कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरांत 3000 रुपये एकमुश्त
- ऐसी बालिकाएं जिन्होने कक्षा 12वीं पास करके स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो 5000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।


इन्हें मिलेगा लाभ
- बालिका का जन्म पहली अप्रैल- 2019 व उसके बाद संस्थागत अथवा प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा हुआ हो।
- बालिका की जन्म तिथि से छह माह के भीतर आवेदन किया जाना अनिवार्य है।
- लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी हो।
- पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रुपये तीन लाख हो।
- परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी के परिवार में अधिकतम दो ही बच्चे हों।
- किसी महिला को दूसरे प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ मिलेगा।
- किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है और दूसरे प्रसव से दो जुड़वा बालिकाएं ही होती हैं तो तीनों बालिकाएं इस योजना की पात्र होंगी


आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- बैंक खाते के पासबुक की छाया प्रति
- निवास प्रमाणपत्र
- फोटो पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र


ऐसे करें आवेदन
आवेदन फार्म खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, जिला परिवीक्षा अधिकारी, कन्या सुमंगला पोर्टल से मुफ्त प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed