फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sugar prices rose to Rs 58 per kg, retail prices varied.

Jhansi News: चीनी के भाव 58 रुपये प्रतिकिलो हुए, फुटकर में अलग-अलग

Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices rose to Rs 58 per kg, retail prices varied.
थोक में 6,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। चीनी के दाम थोक बाजार में 6,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। शासन की सख्ती के बाद दाम में गिरावट आना शुरू हुई और मौजूदा समय में इसके भाव 5,800 रुपये प्रति क्विंटल हैं, लेकिन फुटकर में अब भी दुकानदार विभिन्न रेटों पर ग्राहकों को बेच रहे हैं।
चीनी जुलाई में 4,600 रुपये प्रति क्विंटल थी जो बढ़कर उच्चतम स्तर पर 24-25 अगस्त में 6,500 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई थी। और 26 अगस्त को 6400 रुपये प्रति क्विंटल हो गई थी। शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद मौजूदा समय में इसके दाम 5800 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। दामों में गिरावट तब आई जब शासन और प्रशासन ने कमर कसी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए टीम बनाई।
विज्ञापन

शासन की सख्ती के बाद फिलहाल 800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गिरावट दर्ज हुई है। इधर, थोक व्यापारियों पर शासन के आदेश के बाद प्रशासन ने लगाम तो लगा दी पर फुटकर विक्रेता अपनी मनमानी के हिसाब से दुकानों पर चीनी बेच रहे हैं। दुकानों पर कहीं 62, कहीं 63 तो कहीं 65 रुपये किलो चीनी बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंज से पूरे जनपद में सप्लाई
जनपद में एकमात्र सुभाषगंज ही किराना का थोक बाजार है। इस बाजार से जनपद के आसपास के जिले के अलावा जिले से सटे मप्र के जिले के लोग भी रोजाना यहां किराना का माल लेने पहुंचते हैं या बुक कराते हैं। फुटकर व्यापारी जहां हफ्ते या 15 दिन में एक बोरा की डिलीवरी लेते थे दाम बढ़ने के बाद वह लोग भी दामों को बढ़ते देख दो से तीन बोरा की डिमांड करने लगे हैं।
हर शुक्रवार देना होगा स्टॉक का ब्योरा
शासन के आदेश के बाद प्रशासन ने थोक व्यापारियों पर जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है जिसकी निगरानी प्रशासन कर रहा है। दो दिन चली सख्ती के बाद से थोक बाजार में चीनी के दाम में गिरावट आई है। इस संबंध में थोक विक्रेता राजकुमार ने बताया कि सोमवार को चीनी के दाम 5800 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।


000000000000
चीनी के दाम में गिरावट आई है, जहां चीनी 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई थी। उसके दाम अब 5800 रुपये प्रति क्विंटल तक आ चुकी है।
- अरुण राय, अध्यक्ष, किराना व्यापार मंडल

व्यापारी हर दिन आपूर्ति के लिए डिमांड भेजते हैं। उन्हें पक्के बिल के साथ माल की आपूर्ति होती है। बिल के आधार पर ही वह बाजार में थोक रेट पर ग्राहकों को सामान देते हैं।
- हरि शंकर गुप्ता, थोक व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed