फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sub inspector without helmet viral on social media

सोशल मीडिया ने दिखाया दरोगा जी को आईना, रसीद कटवाई

Tue, 02 Jul 2019 07:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
sub inspector without helmet viral  on social media
सोशल मीडिया ने दिखाया दरोगा जी को आईना, रसीद कटवाई
विज्ञापन

बबीना (झांसी)। सोशल मीडिया ने एक दरोगा जी को आईना दिखा दिया। बिना हेलमेट लगाए बाइक पर घूमते हुए उनका फोटो क्या वायरल हुआ, उन्हें नियमों का एहसास हो गया। फिर क्या था, गलती स्वीकार करते हुए अपने ही थाने में रसीद कटवाकर शुल्क जमा कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में बबीना थानाक्षेत्र में थाना अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, बिना सीट बेल्ट की गाड़ियों को रोककर उनका चालान किया जा रहा है और यातायात नियमों को पालन करने की सख्त हिदायत दी जाती है। सोमवार की शाम बबीना थाना के एक उप निरीक्षक और सिपाही का बिना हेलमेट लगाए कस्बे में बाइक चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने खाकी वर्दी के यातायात नियमों का पालन ना करने की अनेक प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो की चर्चा होती रही। वीडियो वायरल होने के बाद उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने अपनी गलती को स्वीकार कर अपने ही थाने में हेलमेट न लगाने की रसीद कटवा कर शुल्क जमा किया। कहा कि नियम सभी के लिए समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed