फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students will present proposal in MUN today

एमयूएन में आज प्रस्ताव पेश करेंगे छात्र-छात्राएं

Sat, 09 Oct 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Students will present proposal in MUN today
झांसी। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) में समिति की बैठक हुई। इसमें सभी समितियों के विद्यार्थियों ने विश्वव्यापी मुद्दों पर परिचर्चा की। उन्हें समितियों के बारे में भी जानकारियां दी गईं। अब शनिवार से बतौर प्रतिनिधि विद्यार्थी प्रस्ताव पेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

हंसराज स्कूल की तरफ से हर साल एमयूएन का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को संयुक्त राष्ट्रसंघ की नीतियों के बारे में बताना और विश्व स्तर पर होने वाली समस्याओं, समाधानों पर तर्क-विर्तक करना है। एमयूएन की आठ समितियों में विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसमें संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग, डब्ल्यूएचओ, कार्टियर भारतीय युद्ध मंत्रिमंडल, एआईपीपीएम, लोकसभा, राष्ट्रीय प्रेस शामिल है। शनिवार से एमयूएन में छात्र-छात्राएं बतौर प्रतिनिधि प्रस्ताव, संशोधन, परिचर्चा आदि कर सकेंगे। इस दौरान स्कूल निदेशक गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, संस्थापक अनु मिश्रा, प्रधानाचार्य एस रिजवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed