फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students will learn by playing with the learning kit

Jhansi News: लर्निंग किट से खेल-खेल में सीखेंगे विद्यार्थी

Sat, 08 Feb 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Students will learn by playing with the learning kit

विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में निपुण भारत मिशन के तहत बाल वाटिका के विद्यार्थियों को खेल-खेल में सीखने के लिए वंडर बॉक्स का प्रशिक्षण दिया गया। डायट प्रवक्ता राम पाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सह स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के विद्यार्थियों के लिए विशेष ‘एन्जॉयफुल लर्निंग किट वंडर बॉक्स किट’ उपलब्ध कराई गई है। कहा कि किट के उपयोग के लिए हर ब्लॉक से दो एआरपी और दो आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को प्रशिक्षण देकर ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है। स्टेट रिसोर्स पर्सन मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र चौधरी ने वंडर बॉक्स में सुडोकू, मिलान करना, हमारा परिवार, आकृतियों का बोध, फलों व सब्जियों के कार्ड, छोटी कहानी आदि लर्निंग मटेरियल का बोध कराने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में हरिओम सिंह, डॉ. विजेता राठौर, डॉ. मो. आलम मसूरी, राहुल त्यागी, सत्यप्रकाश पटेल, बीनू चतुर्वेदी, नीलू साहू, शिवशरण, विनोद कुमार, देवी प्रसाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed