फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student injured after falling from a speeding bus near Bundelkhand University

Jhansi News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास तेज रफ्तार बस से गिरकर घायल हुआ छात्र

Tue, 09 Dec 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Student injured after falling from a speeding bus near Bundelkhand University

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सामने सोमवार दोपहर में बस में चढ़ने के दौरान फिसलकर बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र नीचे गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। हादसे की खबर लगने पर कुछ देर बाद उसके परिजन भी पहुंच गए।


दोपहर करीब तीन बजे क्लास खत्म होने के बाद मोंठ निवासी बाॅबी प्रजापति घर जाने के लिए बाहर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीयू के सामने सवारी के इंतजार में वह खड़ा था तभी उसे एक रोडवेज जाती हुई दिखी। उसे रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इसके बावजूद बॉबी ने दौड़कर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान उसका पांव फिसलने से वह बस के नीचे आ गया। यह देख वहां चीख पुकार मच गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed