फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   strugull till old pension found

पुरानी पेंशन लागू होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Fri, 12 Apr 2019 02:12 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
strugull till old pension found
jhansi railway station - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की बृहस्पतिवार को आयोजित मंडलीय परिषद की बैठक में पुरानी पेंशन व मजदूरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महामंत्री आर डी यादव ने सरकार की गलत नीतियों को कोसा। पुरानी पेंशन लागू होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार मजदूर विरोधी मानसिकता व अपनी हठधर्मिता के कारण ही उनकी मांगों को लागू नहीं कर रही है, लेकिन जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं करवा लेंगे तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जितनी समस्या सरकार से है उतनी ही हमें दूसरी यूनियन से भी है, जो निजी स्वार्थों के कारण सरकार के बहकावे में आ जाती हैं।  मजदूरों की ताकत उनकी एकता में है। सरकार मजदूरों की ताकत को कमजोर करने में लगी है। अधिकांश 45 साल से ऊपर के कर्मचारी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं जिससे उन पर तनाव में रहकर और अतिरिक्त काम का बोझ है।
विज्ञापन

मंडल मंत्री आरएन यादव ने कहा कि मंडल में गलत तरीके से रोके गए हाउस रेंट को यूनियन ने जनवरी से दिलवाने का काम किया और अब उसका एरियर भी दिलवाने के लिए यूनियन संघर्ष कर रही है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एचएस चौहान ने की। साथ ही इस मौके पर जिया उल हसन, अख्तर अली एवं अरुण राय ने मैंस यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मोहम्मद शकील, मनोज जाट, नीरज उपाध्याय, पी के स्याल, बी के यादव, अशोक त्रिपाठी, पवन झारखड़िया, आईलिन लाल, विष्णु कुमार, अजय शर्मा, जगत यादव, अमर सिंह, डी के खरे, मनोज बघेल, एम पी द्विवेदी, सुनील पाल, अजय तिवारी, के के त्रिपाठी, नितिन शर्मा, अनीता साहनी, ऊषा सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed