फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stopped salary of District Supply Officer

जिला आपूर्ति अधिकारी का रोका वेतन

Fri, 05 Jun 2015 01:43 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ संजय कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने पर जिला आपूर्ति अधिकारी व आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में शिथिलता बरतने पर आरईएस के जेई मोंठ का वेतन रोक दिया है। वहीं उप्र राजकीय निर्माण निगम प्रोजेक्ट मैनेजर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समस्त कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य में तेजी लाएं। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उपभोग प्रमाण पत्र जमा करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान कहीं भी गड़बड़ी उजागर होने पर कार्रवाई की जाएगी। समस्त विकास खंड में वृहद पेंशन शिविर आयोजित किया जाए। विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों को चिह्नित किया जाए। सभी पेंशन लाभार्थियों को आधार कार्ड से लिंक कराया जाए। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास ग्राम के संतृप्तीकरण की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामों में सीसी रोड निर्माण गुणवत्ता परक नहीं है। समग्र ग्राम योजना से आच्छादित ग्रामों में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 2,546 शौचालय का निर्माण होना है, इस बाबत धनराशि निर्गत कर दी गई है। वहीं समग्र तालाब खुदाई की गति धीमी होने पर मत्स्य विभाग के एडी एस के श्रीवास्तव पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ राम सेवक, सीएमओ डा. विनोद यादव, डीएफओ एन रवींद्र, डीआईओएस डा. आईपीएस सोलंकी, डीडी कृषि यूपी सिंह, डीपीआरओ के के सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एपी यादव, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आर एस यादव, एम एल अग्रवाल समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed