{"_id":"67ae57a2669c78b6b30306c7","slug":"steps-stopped-before-the-target-of-74-candidates-out-of-recruitment-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-494010-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 74 अभ्यर्थियों के लक्ष्य से पहले थमे कदम, भर्ती से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 74 अभ्यर्थियों के लक्ष्य से पहले थमे कदम, भर्ती से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को तेज दौड़कर 901 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। जबकि, 74 अभ्यर्थियों के लक्ष्य से पहले ही कदम रुक गए, जिससे उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
राजगढ़ स्थित 33वीं वाहिनी पीएसी के ग्राउंड में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। इसमें बृहस्पतिवार को 1050 पुरुष अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन उपस्थिति 975 ने दर्ज कराई। अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य दिया गया था। भर्ती प्रक्रिया में शामिल 901 अभ्यर्थी तय समय में लक्ष्य हासिल करने में सफल रहे। 74 अभ्यर्थी असफल रहे।
विज्ञापन
बता दें कि परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएसी के प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा स्थल तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। किसी भी बाहरी को पीएसी ग्राउंड में प्रवेश नहीं किया जा रहा है। नोडल अधिकारी एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि परीक्षा 27 फरवरी तक जारी रहेगी। अब पुरुष अभ्यर्थियों की ही परीक्षा होनी है।
विज्ञापन