फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   steberry banegi bundelkhand ki pehchan

स्ट्रॉबेरी बनेगी बुंदेलखंड की पहचान: सीएम

Mon, 18 Jan 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
steberry banegi bundelkhand ki pehchan
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्ट्रॉबेरी झांसी और बुंदेलखंड की नई पहचान बनेगी। साथ ही, किसानों के लिए आय का नया जरिया विकसित होगा। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने स्ट्रॉबेरी की फसल और उत्पादन के बारे में जानकारी दी। साथ ही, विभिन्न होटलों के शेफ ने स्ट्रॉबेरी से बनने वाले व्यंजनों का प्रस्तुतिकरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के बारे में देश और प्रदेश की जो धारणा थी, उसे इस महोत्सव के माध्यम से एक नया संदेश दिया जा रहा है। बुंदेलखंड के नागरिकों में कार्य करने की दृढ़ इच्छा शक्ति है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की उर्वरा भूमि में सोना उगलने की क्षमता है लेकिन इस प्रतिभा को उचित मंच नहीं मिल पा रहा था। झांसी में अगले एक माह तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी महोत्सव चमत्कार से कम नहीं है। यह हमारे बुंदेलखंड के किसानों के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कार्य घर की छत से प्रारंभ किया गया, इसके बाद इसे खेतों में रोपित किया गया। अब एक महोत्सव के रूप में पूरे बुंदेलखंड में एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शौर्य की धरती झांसी में अब स्ट्रॉबेरी तरक्की की नई इबारत लिखेगी। यदि इसे किसानों तक पहुंचाया जाए तो यह एक बेहतर आमदनी का जरिया बन जाएगी। झांसी की धरती स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उपयोगी एवं लाभकारी है। महोत्सव में झांसी सहित संपूर्ण बुंदेलखंड में इसकी खेती के व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हों। उन्होंने कहा कि निजी रूप से प्रदेश के पिछड़े इलाकों में शामिल बुंदेलखंड के विकास के लिए शासन-प्रशासन बेहद गंभीर है। स्ट्रॉबेरी महोत्सव के माध्यम से प्रदेश में ही नहीं देश में एक नया संदेश बुंदेलखंड देने जा रहा है। सीएम ने कहा कि झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती से, सुल्तानपुर व बाराबंकी में ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन से किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। उन्होंने झांसी के स्ट्रॉबेरी महोत्सव की तरह बाराबंकी में सब्जी उत्पादन, सुल्तानपुर में ड्रैगन फ्रू ट तथा चंदौली, कौशांबी, प्रयागराज में काला चावल के महोत्सव किए जाने का सुझाव दिया। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अपर मुख्य सचिव उद्यान डॉक्टर मनोज कुमार, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जेवी वैशम्पायन, कुलपति महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय अरविंद कुमार, मंडलायुक्त झांसी सुभाष चंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। बताया जाता है कि झांसी के उद्यमी गुरदीप चावला ने स्ट्रॉबेरी उत्पादन की पहल की थी। इस मौके पर विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, डीएम आंद्रा वामसी, सीडीओ शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, गौरव गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed