फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Station master and Doctors purse stolen

स्टेशन मास्टर और चिकित्सक का पर्स चोरी

Wed, 21 Aug 2019 08:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Station master and Doctors purse stolen
स्टेशन मास्टर और चिकित्सक का पर्स चोरी
विज्ञापन

झांसी। सचखंड एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त एक चिकित्सक और एपी संपर्क क्रांति में सफर के दौरान एक स्टेशन मास्टर का पर्स चोरी हो गया। बीना स्टेशन पर एपी संपर्क क्रांति को रोककर जांच भी करवाई गई, लेकिन पर्स नहीं मिल सका। जीआरपी से उक्त दोनों पीड़ितों ने मामले की लिखित शिकायत की है।
नई दिल्ली स्थित दिलशाद कॉलोनी निवासी अंकित सिंह आगासौद स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह बीना में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह 12708 तिरुपति एपी संपर्क क्रांति के सेकेंड एसी कोच की बर्थ नंबर 23 पर सफर कर रहे थे। सफर के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में 1500 रुपये, रेलवे सुविधा पास, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम, परिचय पत्र व अन्य कागजात रखे थे। उनको झांसी में डीआरएम कार्यालय में काम था, इसलिए वह यहां उतर गए। ट्रेन से उतरने के बाद उनको पर्स चोरी होने का पता लगा। बाद में उन्होंने आरपीएफ कंट्रोल की मदद से जानकारी आगासौद स्टेशन पर दी। ट्रेन कोआगासौद स्टेशन पर रोक लिया गया। आरपीएफ ने कोच में पहुंचकर पर्स के बारे में अन्य यात्रियों से पूछा, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इधर, बुधवार की सुबह बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मदनमोहन झा आगरा जाने के लिए सचखंड एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे। जनरल कोच में चढ़ते वक्त उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में तीन सौ रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम, आधार कार्ड रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed