फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State police has become autocratic, crime is increasing

निरंकुश हो गई प्रदेश की पुलिस, बढ़ रहे अपराध

Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
State police has become autocratic, crime is increasing
झांसी। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसके जरिये गोरखपुर पुलिस पर कानपुर के व्यापारी की हत्या का आरोप लगाया। दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप व व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि प्रदेश में पुलिस निरंकुश हो गई है। इसका उदाहरण गोरखपुर की घटना है, जिसमें पुलिस ने कानपुर के एक व्यापारी की जांच-पड़ताल के नाम पर बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी भी दी जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान, अजय चड्ढा, जितेंद्र वर्मा, सुजीत यादव, सुनील सिंधी, बिपिन श्रीवास, रोहित, विवेक चौहान, शिवम कुमार, लालता प्रसाद अग्रवाल, मुकेश सेन, हिमांशु यादव, मनोज यादव, अमन सोनी, सुजीत दुबे, जितेंद्र सोनी, तरुण यादव, मो. आरिफ मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed