फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State-of-the-art CT scan machine started in medical college

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन

Thu, 20 Jun 2024 04:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art CT scan machine started in medical college
- पुरानी सीटी स्कैन शुरू करने के लिए जल्द बदला जाएगा उपकरण
विज्ञापन

- सब कुछ सही रहा तो मेडिकल कॉलेज में दो सीटी स्कैन मशीन चलेंगी

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सीटी स्कैन (कंप्यूटेड टोमोग्राफी स्कैन) मशीन शुरू हो गई है। अब खराब हुई सीटी स्कैन को सही कराया जा रहा है, जिसके लिए उपकरण मंगाए हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जुलाई तक दोनों सीटी स्कैन मशीनों से रोगियों की जांच होगी।
मार्च माह में मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सीटी स्कैन लगी मगर अपरिहार्य कारण से चालू नहीं हुई। अप्रैल माह में पहले से लगी सीटी मशीन खराब हो गई, जिसके चलते मई में नई सीटी स्कैन को चालू कर दिया गया। बुधवार को पुरानी सीटी स्कैन को सही करने के लिए इंजीनियर आए, जिन्होंने बताया एक उपकरण बदलते ही स्कैन मशीन चालू हो जाएगी। इस पर सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने उपकरण बदलवाने के लिए पत्र प्राचार्य को भेज दिया है। जल्द ही खराब उपकरण बदल लिया जाएगा और मेडिकल कॉलेज में दो सीटी स्कैन मशीन चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन




0- शासन को भेजा नई एमआरआई का प्रस्ताव
मेडिकल कॉलेज की एमआरआई (मैग्नेटिक रिसोर्स इमेजिंग) मशीन कंडम हो गई है। इससे एमआरआई कराने के लिए रोगियों को बाहर जाना पड़ रहा है। कॉलेज के अनुसार जनवरी 2024 में एमआरआई खराब हुई थी। टेक्नीशियन से मशीन दुरुस्त कराने का प्रयास किया मगर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद एमआरआई के कंडम होने का पत्र थमा दिया। इस पर कॉलेज प्रशासन ने शासन को पत्र भेजकर नई एमआरआई मशीन लगवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- वर्जन
एमआरआई मशीन कंडम घोषित हो चुकी है। नई लगाने के लिए प्रयास चल रहा हैं। शासन को डिमांड भेजी है। अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन मई में चालू हो गई है। खराब सीटी स्कैन को जल्द कराया जा रहा है। कुछ समय बाद कॉलेज में दो मशीनों से सीटी स्कैन होंगे।
- डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस मेडिकल कॉलेज झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed