फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stachu braek

मंदिर में भगवान राम की मूर्ति खंडित होने पर हंगामा, दान पेटी भी चोरी

Sat, 20 Jun 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Stachu braek
झांसी। थाना प्रेमनगर के खातीबाबा मंदिर के पास रामराजा मंदिर में भगवान राम की मूर्ति खंडित होने पर हंगामा हो गया। मंदिर से ही दान पेटी व अन्य सामान चोरी भी चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों व प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर क्षेत्र के खातीबाबा के पास त्रिपाठी फार्म हाउस के अंदर रामराजा मंदिर स्थपित है। इसमें भगवान राम की मूर्ति भी विराजमान है। शुक्त्रस्वार शाम किसी ने भगवान रामराजा की प्रतिमा खंडित कर दी। मंदिर के अंदर से ही दान पात्र व अन्य सामान भी चोरी चला गया। रात में मोहल्ले के लोग दर्शन करने पहुंचे। भगवान राम की मूर्ति खंडित देख हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही लोग एकत्रित हो गए। एकत्रित हुए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते भी सीओ सदर हिमांशु गौरव समेत प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। देर रात पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। हिंदूवादी संगठनों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना पर नाराजगी जाहिर की है। इस मामले में पुजारी जितेंद्र कुमार की तरफ से एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed