{"_id":"67ae58320bd2d303a102c62a","slug":"sportsmen-show-their-enthusiasm-in-kumbh-in-biet-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-494011-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीआईईटी में खेल कुंभ में खिलाड़ियों का दिखा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीआईईटी में खेल कुंभ में खिलाड़ियों का दिखा जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर खेल कुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग की वाॅलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, फुटबाल, बैडमिंटन, क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई।
खेल कुंभ में आयोजित प्रतियोगिता के तहत बास्केटबाल में ब्लू टीम ने रेड टीम को 2-0 अंक से हराया। फुटबॉल मैच का मुकाबला व्हाइट और ग्रीन की टीम के बीच खेला गया। इसमें 2-1 गोल से व्हाइट टीम विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम-ए और टीम-बी के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। इसमें टीम बी के खिलाड़ियों ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पांच रन से जीत हासिल की। बैडमिंटन में प्रभात की टीम ने आर्यन की टीम को हराया। वहीं, बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनुष्का ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वाॅलीबाल में ग्रीन टीम ने रेड टीम को दो सेट से हराया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनेंद्र सिंह गौड़, डॉ. यशपाल, विकास शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय आदि ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सौरभ शर्मा, महानगर मंत्री सुयश शुक्ला, हर्ष यादव, राज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन