फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sports Hostel Banda won the title battle

खिताबी जंग जीती स्पोर्ट्स हास्टल बांदा ने

Thu, 24 Dec 2015 01:13 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sports Hostel Banda won the title battle
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में विवेक फ्रेंडस वालीबाल क्लब एवं जिला वालीबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही विवेक निरंजन स्मृति प्रदेशीय वालीबाल प्रतियोगिता क ा खिताबी मुकाबला स्पोर्ट्स हॉस्टल बांदा ने जीत लिया।
विज्ञापन


बांदा ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 25-18, 27-25 एवं 25-19 से हरा दिया।  इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बांदा ने आगरा को 25-20, 25-21 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने पुलिस अकादमी मेरठ को 25- 20, 25-16 से हराया। वहीं लीग मैचों में लखनऊ ने जालौन को 25-19, 25-14 से हराया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में लखनऊ ने आगरा को 25-21, 25-21 से पराजित किया। तीसरे मैच में आगरा ने जालौन को 25-11, 25-10 से एकतरफा मात दी।

प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की एवं पुरस्कार वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा, जितेंद्र दीक्षित, डा. वीके निरंजन, प्रवीण लखेरा, डा. प्रताप सिंह, महेंद्र पस्तोर, कृष्णा नंद निरंजन, अरुण द्विवेदी, नबाबाद प्रभारी हरभजन सिंह यादव, गोकुल दुबे, डा.संतोष कुमार भार्गव, महेश बादल, अजय सिंह चंदेल, विनय कुमार सिंह, सतीश कंचन, बद्री प्रसाद सेन, अशोक यादव, धर्मदेव राय, संजय सोनी,

संजीव सरावगी, राम गोपाल निरंजन, मधुकर निरंजन, भारत भूषण राय आदि मौजूद रहे। संचालन राम किशन निरंजन ने किया, जबकि आभार योगेंद्र रिछारिया ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed