फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sports camp in dhyanchand stadium

ध्यानचंद स्टेडियम में खेल शिविर कल से

Fri, 19 Jul 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
sports camp in dhyanchand stadium
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम। अमर उजाला
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में पांच खेलों के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। खेल निदेशालय ने इसके लिए अंशकालिक प्रशिक्षक भी भेजे हैं। हॉकी, क्रिकेट, जिमनास्ट, एथलेटिक्स व फु टबॉल के प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 20 जुलाई से इनका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से संचालित ध्यानचंद स्टेडियम में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया जाता है। इनमें हैंडबॉल, जूडो, बाक्सिंग आदि खेलों के प्रशिक्षण के लिए विभाग की ओर से स्थायी कोच तैनात हैं। वहीं अन्य खेलों के प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग अंशकालिक कोच तैनात करता है। वर्तमान खेल सत्र में खेल निदेशालय ने हॉकी, क्रिकेट, जिमनास्ट, एथलेटिक्स, फुटबॉल के खेल प्रशिक्षण शिविर आवंटित किए हैं। इनमें कोच जावेद अहमद, मोहम्मद हसरत, देवी प्रसाद दीक्षित, दिनेश रजक और योगेश वर्मा को भेजा है, जो खेल की बारीकियां सिखाएंगे। प्रभारी क्षेत्रीय खेल अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि शिविरों में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वार्षिक शुल्क 110 रुपये है। 19 जुलाई तक पंजीकरण शुल्क जमा होंगे। इसके बाद 20 से सभी पांच खेलों के शिविर शुरू हो जाएंगे। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के ही खिलाड़ी भाग लेंगे। श्री बोनकर ने बताया कि बैडमिंटन की कोच रेखा रावत का स्थानांतरण मेरठ के लिए हो गया है। नए प्रशिक्षक को खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से रखने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

साढे़ छह महीने चलेंगे कैंप
खेल निदेशालय की ओर से पांच खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। यह शिविर साढे़ छह माह ही चलेंगे। इसकी वजह इनकी घोषणा देरी से होना है। यह अस्थायी कैंप जनवरी में समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद नए खेल सत्र के लिए पुन: खेल कैंपों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed