फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   speeding truck crush Youth died on spot was returning home after working chaos

झांसी: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, काम कर लौट रहा था घर, मचा कोहराम

Thu, 13 Jan 2022 05:06 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 13 Jan 2022 05:06 PM IST
सार

सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक कन्हैया लाल अहिरवार (26) पुत्र आसाराम अहिरवार मूलता बम्होरी का रहने वाला था। यहां पाल कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था।

विज्ञापन
speeding truck crush Youth died on spot was returning home after working chaos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी के थाना सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक कन्हैया लाल अहिरवार (26) पुत्र आसाराम अहिरवार मूलता बम्होरी का रहने वाला था। यहां पाल कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। 2 माह पहले घर में बच्ची के जन्म लेने की वजह से पत्नी गांव गई हुई थी। देर रात काम करके वह बुधवार देर रात घर लौट रहा था। जैसे ही ग्वालियर मार्ग से भोपाल कॉलोनी के लिए मुड़ा पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। कन्हैया की पांच साल पहले शादी हुई थी। घर में डेढ़ साल की बेटी है। 2 माह पहले दूसरी बेटी का जन्म हुआ था। पत्नी बच्चों के साथ गांव में है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed