{"_id":"62c54d9c86eba425355d3d81","slug":"speeding-bike-hits-daroga-dies-in-hospital-after-being-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: तेज रफ्तार बाइक ने दरोगा को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: तेज रफ्तार बाइक ने दरोगा को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में मौत
Wed, 06 Jul 2022 02:23 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:23 PM IST
सार
बेटे पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक पिता अमोल सिंह की तैनाती पिछले 1 साल से फायर ब्रिगेड में थी। वह मंगलवार दोपहर मऊरानीपुर डाक लेने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फायर ब्रिगेड में तैनात दरोगा अमोल सिंह यादव( 54) की बंगरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मऊरानीपुर से डाक लेकर लौट रहे थे और गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने के बाद सड़क पर खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटे पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक पिता अमोल सिंह की तैनाती पिछले 1 साल से फायर ब्रिगेड में थी। वह मंगलवार दोपहर मऊरानीपुर डाक लेने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। परिवार में भाई कपिल यादव के अलावा बहन राधा यादव है। मां की पिछले साल कोविड में मौत हो चुकी। कपिल अभी अविवाहित है।
विज्ञापन
एसआई अमोल सिंह की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मौत के बाद फायर बिग्रेड का स्टाफ और पुलिस लाइन के आरआई चीरघर पहुंचे।