{"_id":"6ae25d4461d473e28602070e","slug":"farmers-who-had-been-standing-in-line-since-morning-for-fertilizer-returned-empty-handed-moth-news-c-420-1-tod1002-14862-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे किसान, खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे किसान, खाली हाथ लौटे
Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
टोड़ी फतेहपुर की दुगारा समिति पर लगी किसानों की भीड़
टोड़ी फतेहपुर। रबी की बुवाई के बीच साधन सहकारी समिति दुगारा पर खाद वितरण में मनमानी के आरोप लगे हैं। किसानों का कहना है कि रजवारा, महेवा और दुगारा के किसान सुबह से खाद के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। वहीं, दूसरे गांवों के लोगों को खाद वितरित कर दी गई। किसानों के मुताबिक, उन्होंने एक दिन पहले ही अपने प्रपत्र जमा कर दिए थे।
खेत बुवाई के लिए तैयार होने के बावजूद खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उन्हें आशंका है कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो बुवाई प्रभावित हो सकती है।
किसानों का आरोप है कि समिति सचिव काशी प्रसाद द्वारा इन तीनों गांवों के किसानों के लिए व्यवस्था किए जाने के बावजूद कई किसान खाद से वंचित रह गए। दुगारा और रजवारा के किसानों सहित पंचम पटेल व अन्य किसानों ने जिला प्रशासन से खाद वितरण व्यवस्था की जांच कराने, समय पर खाद उपलब्ध कराने और अनियमितता के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।