फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pensions of 12,000 elderly individuals stuck due to verification issues

Jhansi News: सत्यापन में उलझी 12 हजार बुजुर्गों की पेंशन

Thu, 29 Oct 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pensions of 12,000 elderly individuals stuck due to verification issues
सतीश उदैनिया
विज्ञापन

झांसी। बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देने के लिए सरकार वृद्धावस्था पेंशन योजना चला रही है। जनपद के 77 हजार से अधिक बुजुर्गों को हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन मिल रही है लेकिन 12 हजार से ज्यादा बुजुर्ग ऐसे हैं, जिन्हें सत्यापन के बाद भी अब तक इस योजना का लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ है।
अप्रैल 2025 से पेंशन के लिए आवेदन करने वाले इन बुजुर्गों को डेढ़ साल बाद भी राशि का इंतजार है। इनमें से सभी का सत्यापन भी हो चुका है, फिर भी उनके खातों में पेंशन नहीं पहुंची है। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र बुजुर्गों को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 200 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 800 रुपये दिए जाते हैं। प्रदेश में जनवरी 2022 से संचालित इस योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेंशन दी जाती है। हालांकि, जनपद में बड़ी संख्या में आवेदक प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जनपद के सभी आठ ब्लॉकों में ऐसे 12,425 आवेदक हैं, जिन्होंने अप्रैल 2025 से पेंशन के लिए आवेदन कर रखा है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से लगभग सभी के निवास और उम्र का सत्यापन हो चुका है, लेकिन मुख्यालय से उनके खातों में पेंशन की राशि नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दोबारा होगा आवेदकों का सत्यापन
पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के खातों में भी हर महीने नियमित रूप से राशि नहीं पहुंचती। कई बार तीन महीने या उससे अधिक समय बाद पेंशन की रकम खाते में आती है। वहीं, नए आवेदकों के लिए अब एक और प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हाल ही में प्रदेश मुख्यालय से ऐसे बुजुर्गों का दोबारा सत्यापन करने के निर्देश मिले हैं, जिन्होंने पिछले करीब डेढ़ साल में आवेदन किया है और जिनका संबंधित ब्लॉक स्तर से निवास व उम्र का सत्यापन हो चुका है। दोबारा सत्यापन के बाद ही पेंशन जारी होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। संवाद

केस-1: सत्यापन हुआ, फिर भी नहीं मिली पेंशन
शहर की नई बस्ती डरू भोंडेला निवासी गिरजा देवी ने करीब आठ महीने पहले वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था। उनका सत्यापन भी हो चुका है, लेकिन अब तक खाते में पेंशन की राशि नहीं आई है। उनके पति छोटा-सा खोमचा चलाते हैं। ऐसे में पेंशन की रकम मिलने से परिवार को आर्थिक मदद मिल सकती है।

केस-2: कई बार पूछताछ, हाथ लगी निराशा
मऊरानीपुर ब्लॉक के बरुआसागर निवासी राम दयाल ने भी करीब छह महीने पहले पेंशन के लिए आवेदन किया था। वह कई बार आवेदन की स्थिति जानने के लिए पूछताछ कर चुके हैं, लेकिन अब तक पेंशन मिलनी शुरू नहीं हुई है। उन्हें योजना का लाभ मिलने का इंतजार है।


वर्जन
पिछले करीब डेढ़ साल से पेंशन के लिए आवेदन करने वाले बुजुर्गों के खातों में राशि नहीं पहुंच रही है। हाल ही में ऐसे आवेदकों का दोबारा सत्यापन करने के निर्देश मिले हैं। सत्यापन के बाद ही पेंशन की राशि जारी होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। - कृष्ण पाल सिंह, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed