फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Karwa Chauth: Steering clear of heavy makeup, focusing on a natural glow

करवाचौथ : भारी मेकअप से दूरी, प्राकृतिक निखार पर जोर

Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Steering clear of heavy makeup, focusing on a natural glow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। करवा चौथ के लिए महिलाएं अपनी सुंदरता निखारने की तैयारी में जुटी हैं। इस बार भारी मेकअप से दूरी बनाकर प्राकृतिक निखार पर जोर दिया जा रहा है। ब्यूटी पार्लरों में हल्का मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल का चलन बढ़ा है।

ब्लश ब्यूटी पार्लर की संचालिका आरिफा खान के अनुसार, महिलाएं भारी परिधानों के साथ प्राकृतिक मेकअप लुक पसंद कर रही हैं। वे ऐसा मेकअप चाहती हैं, जिसमें त्वचा का प्राकृतिक निखार दिखे और बेस ज्यादा हैवी न हो। स्वतंत्र मेकअप आर्टिस्ट वर्षा श्रीवास ने कहा कि मेकअप को बेहतर बनाने के लिए त्वचा की जरूरत के अनुसार फेशियल कराना जरूरी है। सॉफ्ट स्मोकी आंखें, गोल्डन-ब्रॉन्ज आईशैडो और ब्लशी गाल की मांग है। न्यूड, रोजी या क्लासिक रेड लिपस्टिक भी पसंद की जा रही हैं। महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ आकर्षक दिखने वाला लुक चाहती हैं।
विज्ञापन


हेयर स्टाइलिंग में फ्यूजन बन
हेयर स्टाइलिंग में फ्यूजन बन का चलन बढ़ रहा है। इसमें आधुनिक स्लीक बन को फूलों, गजरे, पर्ल पिन और हेयर ज्वेलरी से सजाया जाता है। स्लीक बन लुक को आधुनिक और आकर्षक बनाता है। फूल और सजावटी आभूषण पारंपरिक अंदाज जोड़ते हैं। भारी परिधानों के साथ यह हेयरस्टाइल संतुलित और आकर्षक दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फ केयर और फेशियल का महत्व
ब्यूटीशियन के अनुसार, किसी भी खास अवसर से पहले केवल मेकअप पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं की देखभाल पर ध्यान देना चाहिए। त्वचा को नमी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। मौसमी फलों का सेवन और नियमित मॉइस्चराइजर लगाना भी महत्वपूर्ण है। महिलाएं हाइड्रा फेशियल और कोरियन ग्लास स्किन फेशियल जैसे विकल्पों में रुचि ले रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रूखी, तैलीय या मुंहासे वाली त्वचा के लिए उसकी जरूरत के अनुसार अलग-अलग फेशियल की आवश्यकता होती है। फेशियल कराने से पहले ब्यूटीशियन से त्वचा की जांच और सलाह लेना बेहतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed