फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Provide prompt compensation for crops damaged by excessive rainfall.

Jhansi News: अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द मिले मुआवजा

Thu, 29 Oct 2026 02:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 29 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Provide prompt compensation for crops damaged by excessive rainfall.
बंगरा. झाँसी में अधिकारियों को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देते किसान नेता (फोटो)
बंगरा। झांसी जनपद में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों ने राजस्व मुआवजा और फसल बीमा क्लेम की राशि जल्द दिलाने की मांग की है। ऑल इंडिया किसान यूनियन के जिला प्रभारी श्याम सुंदर तिवारी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि जिले की विभिन्न तहसीलों में भारी बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमों द्वारा नुकसान का सर्वे किया जा चुका है। इसके बावजूद शेष किसानों को राहत राशि का इंतजार है। संगठन ने सभी पात्र किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। श्याम सुंदर तिवारी ने सहकारी समितियों के साथ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारकों के फसल बीमा दावों का शीघ्र निस्तारण कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed