फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special trains will run for three months

Jhansi News: तीन महीने होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run for three months

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गर्मी में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर रेल प्रशासन अप्रैल से लेकर जून तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें से तीन ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन से चलकर अलग-अलग गंतव्यों के लिए रवाना होंगी।
ट्रेन संख्या 01922 झांसी से चलकर पुणे तक जाएगी। यह ट्रेन 9 अप्रैल से 26 जून के बीच प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:50 बजे पुणे के लिए रवाना होगी। बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमदनगर स्टेशन पर ठहराव लेते हुए पुणे पहुंचेगी। 10 अप्रैल से 26 जून के बीच ट्रेन संख्या 01921 प्रत्येक बृहस्पतिवार को झांसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

5 अप्रैल से 28 जून तक ट्रेन संख्या 01924 सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस झांसी से प्रत्येक शनिवार को शाम 7:40 बजे पुणे के पास हडपसर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाढ़, कोपरगांव, अहमदनगर होते हुए हडपसर पहुंचेगी। छह अप्रैल से 29 जून के बीच हडपसर से ट्रेन संख्या 01923 प्रत्येक रविवार को झांसी के लिए रवाना होगी। तीन अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 02199 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन झांसी से बांद्रा टर्मिनस के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 4:50 बजे यहां से रवाना होकर दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रूठिया जंक्शन, चाचुरा बीनागंज, बयावरा राजगढ़, मक्सी जंक्शन, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दहोद, गोधरा, वड़ोदरा, भरूच, उधना जंक्शन, बापी, बोरवली होते हुए बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अप्रैल से 28 जून के बीच ट्रेन 02200 प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से झांसी के लिए रवाना होगी। तीन अप्रैल से 29 मई के बीच सूबेदारगंज से चर्लापल्ली के बीच ट्रेन 04121 प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन रात 10:10 बजे झांसी पहुंचेगी और पांच मिनट का ठहराव लेते हुए बीना, रानी कमलापति, इटारसी, जुझारपुर की ओर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed