{"_id":"69b8d717fbbf63a8cd02978c","slug":"special-train-two-fair-special-trains-will-run-for-chitrakootdham-karvi-on-amavasya-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special Train: अमावस्या पर चित्रकूटधाम कर्वी के लिए चलेगी दो मेला स्पेशल ट्रेन, झांसी-बांदा मेमू को भी बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Train: अमावस्या पर चित्रकूटधाम कर्वी के लिए चलेगी दो मेला स्पेशल ट्रेन, झांसी-बांदा मेमू को भी बढ़ाया
Tue, 17 Mar 2026 09:52 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:52 AM IST
सार
चैत्र अमावस्या को लेकर 18 से 20 मार्च तक चित्रकूटधाम कर्वी में लगने वाले मेला को लेकर दो मेला स्पेशल गाड़ियाें का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
मेला स्पेशल ट्रेन।
- फोटो : credit
विस्तार
चैत्र अमावस्या को लेकर 18 से 20 मार्च तक चित्रकूटधाम कर्वी में लगने वाले मेला को लेकर दो मेला स्पेशल गाड़ियाें का संचालन किया गया। साथ ही झांसी-बांदा मेमू को उक्त तिथियों में चित्रकूटधाम तक बढ़ाया गया है।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10:10 चलकर ओरछा, बरूआसागर, निवाडी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर स्टेशन, रोरा स्टेशन, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड, चरखारी रोड, महोबा, बरीपुरा, कबरई, मटौंध खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर ठहराव लेते हुए चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर 17:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से 19:25 बजे चलकर रात 01:00 बजे झांसी आएगी। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन झांसी से 20:10 बजे चलकर चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे चलकर 11:10 बजे झांसी आएगी। इसके अलावा 18 से 20 मार्च तक झांसी-बांदा मेमू चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाई गई है।