फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train run from holi

होली त्योहार पर विशेष ट्रेनें 25 मार्च से दौडेंगीं

Wed, 24 Mar 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Special train run from holi
झांसी। होली त्योहार पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे लगातार नई ट्रेनों को चलाने का एलान कर रहा है। 25 मार्च से झांसी से होली त्योहार विशेष ट्रेन गुजरेगी। वहीं एक अप्रैल से चंबल एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 07003/07004 सिकंदराबाद-गोरखपुर होली फेस्टिवल पूर्ण आरक्षित विशेष ट्रेन का संचालन सिकंदराबाद से 25 मार्च और गोरखपुर से 30 मार्च से शुरू होगा। ट्रेन सिकंदराबाद से चलकर शाम 6.25 बजे झांसी पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से चलकर सुबह 4.25 बजे झांसी आएगी। वहीं गाड़ी संख्या 09049/09050 सूरत-मुजफ्फरपुर-सूरत स्पेशल ट्रेन का संचालन सूरत से 26 मार्च से प्रति शुक्रवार और मुजफ्फ रपुर से 28 मार्च से हर रविवार को होगा। ट्रेन सूरत से चलकर सुबह 3.15 बजे झांसी आएगी। जबकि मुजफ्फरपुर से चलकर रात 20.25 बजे झांसी आएगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 02199/02200 झांसी-बांद्रा स्पेशल सुपरफ ास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन झांसी से प्रत्येक बृहस्पतिवार को एक अप्रैल से 27 मई तक और बांद्रा से प्रत्येक शनिवार को तीन अप्रैल से 29 मई तक किया जाएगा। ट्रेन झांसी से शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी। जबकि पुणे से चलकर सुबह पांच बजे झांसी आएगी। वहीं 08237 कोरबा-अमृतसर 25 जून तक और 08238 अमृतसर-बिलासपुर 27 जून तक चलेगी। इसके अलावा 08215/08216 दुग-ऊधमपुर साप्ताहिक ट्रेन 24 जून तक चलेगी। 02883/02884 दुर्ग निजामुद्दीन एक्सप्रेस 29 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 04976/04975 आगरा हावड़ा सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन एक अप्रैल से हर गुरुवार, मथुरा हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक सोमवार और ग्वालियर हावड़ा सुपरफास्ट चंबल एक्सप्रेस का संचालन तीन अप्रैल से हर मंगलवार और शनिवार को होगा। यह ट्रेन ग्वालियर, आगरा, मथुरा से सुबह 9.10 बजे झांसी आएगी। साथ ही हावड़ा से चलकर दोपहर 3.15 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed