{"_id":"61c4de7d95eb885b7049eef8","slug":"special-prayer-meetings-will-be-held-in-churches-tonight-and-tomorrow-morning-reporters-news-jhs211606279","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चों में आज रात व कल सुबह होंगी विशेष प्रार्थना सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चों में आज रात व कल सुबह होंगी विशेष प्रार्थना सभाएं
विज्ञापन
Special prayer meetings will be held in churches tonight and tomorrow morning
- फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर के चर्चों को आकर्षक सजावट दे दी गई है। प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां सजाई जा चुकी हैं। चर्चों में 24 की रात एवं 25 को सुबह क्रिसमस की मुख्य प्रार्थना होगी। श्रद्धालु मोमबत्तियां जलाएंगे और चरनी में प्रभु यीशु के शिशु रूप के दर्शन करेंगे। चर्चों में केक भी बांटा जाएगा।
क्रिसमस को लेकर इन दिनों उत्साह का माहौल है। चर्चों में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को झांसी कैथोलिक सेवा समाज संस्था की ओर से सेंट जूड श्राइन के सामने बाल दिवस व मैरी क्रिसमस डे समारोह हुआ। इसमें बिजौली, डेली गांव सहित कई क्षेत्रों के बच्चों ने डांस एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर बिशप पीटर परापुल्लिल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया और उन्हें उपहार दिए। इस अवसर पर फादर फ्रेडी, फादर जानसन, जेरोम लाकड़ा, कैलाश नारायण गौतम, मालती देवी, सिस्टर लुईसा, मर्सी, अनम्मा आदि मौजूद रहीं।
फादर डेनिस डिसोजा ने बताया कि 24 दिसंबर को सेंट जूड श्राइन में प्रार्थना रात नौ बजे से तथा सेंट एंथोनी चर्च में रात दस बजे से होगी। 25 दिसंबर को श्राइन में सुबह आठ बजे से तथा सेंट एंथोनी चर्च में सुबह 8:30 बजे से मुख्य प्रार्थना होगी। इधर सिटी चर्च के रेव्हरन राजेंद्र सिंह ने बताया कि चर्च में क्रिसमस की मुख्य प्रार्थना सुबह 10 बजे से होगी।