{"_id":"6797f515c16f39c2a4053244","slug":"special-advocate-honored-for-strong-advocacy-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-482431-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सशक्त पैरवी करने पर विशेष अधिवक्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सशक्त पैरवी करने पर विशेष अधिवक्ता सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डकैती कोर्ट (न्यायालय दस्यु प्रभावित क्षेत्र) में विचाराधीन हत्या, लूट, डकैती एवं अपहरण आदि जैसे गंभीर/संवेदनशील अपराधों से संबंधित कुल 41 अभियोगों में अभियोजन पक्ष की ओर से सशक्त पैरवी करने वाले विशेष अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया।
छह महीने में विभिन्न वादों में अभियोजन की ओर से न्यायालय में विचाराधीन दो मामले में आजीवन कारावास, 26 अभियोगों में 10 वर्ष से अधिक के कारावास एवं 87 अभियुक्तों को 22,94,600 रुपये जुर्माना लगाए जाने पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर अधिवक्ता विपिन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, एसएसपी सुधा सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद