फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP lost its seat due to cross voting

क्रास वोटिंग के चलते सपा को गंवानी पड़ी बड़ागांव की सीट

Sun, 11 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
SP lost its seat due to cross voting
झांसी। आखिरकार सपा नेताओं को जिसका अंदेशा था वह बड़ागांव ब्लॉक में सच साबित हुआ। सपा नेता क्रास वोटिंग की आशंका से सहमे हुए थे। इसी क्रास वोटिंग के चलते पार्टी के हाथ से बड़ागांव की सीट फिसलकर भाजपा की झोली में चली गई। यहां कुल 56 बीडीसी मतदाता हैं। पूर्व सांसद डा.चंद्रपाल यादव एवं बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के बीच यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। पूर्व सांसद ने आवास पर बृहस्पतिवार से ही सपा समर्थित सदस्यों को जुटाना शुरू कर दिया था। आज मतदान के दौरान इन सभी को एक बस में भरकर मतदान केंद्र तक ले जाया गया। बस की निगरानी की जिम्मेदारी वरिष्ठ सपा नेताओं ने संभाल रखी थी। इनमें 11 महिलाएं भी शामिल थीं। महिला बीडीसी सदस्यों के भी बस में मौजूद होने की वजह से पुलिस भी पूर्व सांसद के आवास पर पहुंच गई। भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच पुलिस ही इन बीडीसी सदस्यों से भरी बस को लेकर बड़ागांव ब्लॉक पहुंची। बस से कुल 28 बीडीसी सदस्य नीचे उतरे। इन सभी के नाम मतदाता सूची से मिलाने के बाद इनको अंदर भेजा गया। दोपहर तीन बजे मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हुई लेकिन, परिणाम आने के बाद सभी हैरान रह गए। सपा उम्मीदवार के खाते में 25 वोट ही आए जबकि भाजपा उम्मीदवार रचना को 31 वोट मिले। बताया जा रहा सपा समर्थित तीन सदस्यों ने गुपचुप तरीके से अपना वोट भाजपा उम्मीदवार को दे दिया। सपा नेता भी इस बारे में अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं, परिणामों की घोषणा होते ही भाजपा खेमे में जीत का जश्न शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं के जमा होने से जाम लगने लगा। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करके नवनिर्वाचित उम्मीदवार को घर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed