फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP in the new era

सपा में नए युग की शुरुआत

Tue, 17 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
 SP in the new era
sapa, jhansi news - फोटो : demo
समाजवादी पार्टी में मची रार का पटापेक्ष हो गया। निर्वाचन आयोग ने अखिलेश को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मानते हुए चुनाव चिह्न साइकिल दे दिया है। इससे सुस्त पड़े सपा के स्थानीय संगठन की हलचलें तेज हो गईं हैं। सोमवार की शाम सपाइयों ने इलाइट चौराहे पर आतिशबाजी कर आयोग के फैसले का स्वागत किया। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में पिछले दो माह से मुलायम और अखिलेश के बीच खींचतान चली आ रही थी। शुरुआत में पार्टी के ज्यादातर स्थानीय नेता हवा रुख भांप रहे थे। वह न तो अखिलेश खेमे में नजर आ रहे थे और न ही मुलायम के साथ। लेकिन, धीरे-धीरे सभी अखिलेशवादी हो लिए। स्थानीय सांसद व विधायकों ने अखिलेश के समर्थन में हलफनामे भी दे दिए। अब चुनाव आयोग ने भी अखिलेश के पक्ष में फैसला सुनाते हुए साइकिल अखिलेश को सौंप दी है। सपाई इसे पार्टी में नये युग की शुरुआत मान रहे हैं।
विज्ञापन


फिर बनेगी अखिलेश की सरकार 
सच और कानून की जीत हुई है। चुनाव आयोग के फैसले से पूरा प्रदेश खुश है। पार्टी का वोट बंटा नहीं है, पूरा वोट सपा को मिलेगा। प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. चंद्रपाल सिंह यादव, सपा सांसद  

नए जोश के साथ सपा मैदान में 
चुनाव आयोग का फैसला जनभावना के अनुरूप आया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा नये जोश के साथ आगे बढ़ेगी। पार्टी का वोट एकजुट है। पंचानवे फीसदी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की आस्था अखिलेश में है। 
- दीपनारायण सिंह यादव, विधायक सपा 

उम्मीद के मुताबिक हुआ फैसला 
निर्वाचन आयोग का फैसला उम्मीद के मुताबिक आया है। साइकिल चुनाव चिह्न मिलने से पार्टी की स्थिति अब पहले जैसी ही हो गई है। इस विधानसभा चुनाव में सपा अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश में दुबारा सरकार बनाने में कामयाब होगी। 
- छत्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष - सपा 

यह बोले अन्य दलों के नेता 
----------------------
बसपा को होगा फायदा 
पिता-पुत्र की आपसी खींचतान की वजह से समाजवादी पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है। सपा में यह लड़ाई मुद्दों पर नहीं, बल्कि मुद्रा के लिए हुई थी। पार्टी का परंपरागत वोट बैंक भी दो खेमों में बंट गया है। इसका सीधा फायदा विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को होगा।
- तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व एमएलसी बसपा 

प्रदेश के हित में फैसला सही 
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। लेकिन, सपा के आपसी झगड़े की वजह से यहां अस्थिरता की स्थिति बनी हुई थी। इसका फायदा उठाकर भाजपा पीछे के दरवाजे से उप्र की सत्ता में पहुंचने का सपना देख रही थी। चुनाव आयोग ने सही फैसला लिया है। इससे राज्य को स्थिरता मिलेगी। 

- प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री  

भाजपा को मिलेगा वोट 
साइकिल की सवारी अखिलेश को दिए जाने से भी सपा को कोई फायदा नहीं होने वाला है। पार्टी का परंपरागत वोट बैंक बंट चुका है। इस विधानसभा चुनाव में यह वोट भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। सपा ने जनता के बीच से अपना विश्वास खो दिया है।
- संजय दुबे, जिलाध्यक्ष - भाजपा  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed