{"_id":"5fb2d6b78ebc3e9bb80ba6dd","slug":"sp-and-other-50-tested-corona-positive-jhansi-news-jhs1811741148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी समेत 51 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी समेत 51 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
फिर पैर पसार रहा कोरोना, एसपी ग्रामीण समेत 51 नए संक्रमित मिले
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सोमवार को एसपी ग्रामीण राहुल मिठास समेत 51 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही, महानगर में 8909 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं एसपी ग्रामीण के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके स्टाफ की भी कोरोना जांच कराई जाएगी।
महानगर में कोरोना संक्रमण अब बढ़ने लगा है। सोमवार को 51 नए संक्रमित मिले। वहीं एसपी ग्रामीण राहुल मिठास और उनकी पत्नी, बेटा भी कोरोना संक्रमित हो गए। एसपी ग्रामीण ने बुखार आने पर जांच कराई थी। एसपी ग्रामीण के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग में दहशत है। इसे लेकर एसपी कार्यालय और आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। महानगर में अब तक 8909 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मौजूदा समय में 331 कोरोना संक्रमित सक्रिय हैं। वहीं सोमवार को 20 कोरोना संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। वही रिकवरी रेट 94.37 फीसद हो गया है।