फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sonu singh pakistani prisoner

कहीं ओला, तो कहीं बस में चलकर सोनू को लेने टीम अमृतसर पहुंची

Sat, 05 Dec 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
sonu singh pakistani prisoner
investigation.jpg - फोटो : investigation.jpg
लोगो अवश्य लगाएं
विज्ञापन

कभी ओला तो कभी बस से अमृतसर पहुंची सोनू को लेने गई टीम
दिल्ली में किसान आंदोलन ने रोकी राह, लेकिन हौसले ने आगे बढ़ाया
अमर उजाला लगातार मामले को उठा रहा, दूर हो चुकीं प्रशासनिक बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पाकिस्तान से लौटे सोनू सिंह को घर लाने के लिए रवाना हुई जिला प्रशासन की टीम शुक्रवार की रात अमृतसर पहुंच गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर सोनू अपने घर लौटेगा। हालांकि, दिल्ली में किसान आंदोलन ने टीम की राह रोक दी, लेकिन हौसले ने उन्हें आगे बढ़ाया। वह कभी ओला (कैब) से तो कभी बस पकड़कर आगे बढ़ते रहे।
ग्राम सतवांसा निवासी सोनू सिंह तेरह वर्षों तक पाकिस्तान की जेलों में रहने के बाद बीते सवा माह पहले 26 अक्टूबर को अमृतसर वापस लौट आया। लेकिन ललितपुर जिला प्रशासन की हीलाहवाली की वजह से 39 दिन बाद भी उसकी तक घर वापसी नहीं हो सकी है। अमर उजाला लगातार सोनू का मामला उठाता रहा। अमृतसर प्रशासन और उत्तर प्रदेश के गृह सचिव से संपर्क कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद गृह विभाग ने ललितपुर प्रशासन को सोनू को लाने की अनुमति और निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन से अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार की शाम को जिला प्रशासन की टीम राजस्व निरीक्षक रहीम खान और सब इंस्पेक्टर विष्णु के साथ सोनू के पिता शताब्दी से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद नई दिल्ली पहुंचने के बाद आगे की यात्रा में किसान आंदोलन बाधा बना। उन्हें शुक्रवार दोपहर तक नई दिल्ली से अमृतसर के लिए न तो कोई ट्रेन ही मिल सकी और न ही कोई बस। लेकिन उनका हौसला उन्हें आगे बढ़ाता रहा। वह कभी ऑटो, तो कभी ओला से दिल्ली के बॉर्डर तक पहुंच गए। वहां से ओला पकड़कर शुुक्रवार की रात ही अमृतसर के नजदीक बॉर्डर तक पहुंच गए। देर रात ही वहां से वे तीनों बस के माध्यम से अमृतसर रवाना हो गए। उम्मीद है कि शनिवार की सुबह अमृतसर में सोनू से मिलकर उसकी वापसी की प्रक्रिया पूरी करेंगे और उसे वापस लेकर जल्द ही ललितपुर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed