Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sons divided their parents for compensation

Jhansi News: मुआवजे के लिए बेटों ने बांटे मां-बाप

Mon, 26 May 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sons divided their parents for compensation

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा के इमलिया गांव निवासी बुजुर्ग मां-बाप के लिए बीडा से मुआवजा में मिले 2.85 करोड़ की रकम गले की फांस बन गई। मुआवजे की रकम में अधिक हिस्सेदारी के लालच में बेटों ने बुजुर्ग मां-बाप को बांट लिया। तीन बड़े भाइयों ने बुजुर्ग पिता को अपने पास रख लिया जबकि बूढ़ी मां को छोटे भाई के पास रहने भेज दिया।

इस बंटवारे से परेशान बुजुर्ग मां रक्सा थाने पहुंच गई। उन्होंने पुलिस से मिलकर पति से मिलाने की गुहार लगाई। बूढ़ी मां का कहना है मुआवजे की रकम के लालच में फंसकर बेटों ने उसे पति से अलग कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इमलिया गांव में एक परिवार के पास 24 एकड़ जमीन थी। यह पूरी जमीन बीडा ने अधिग्रहीत कर ली। जमीन के भू-स्वामी के तौर पर 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान का नाम दर्ज है। मुआवजे के तौर पर उनको कुल 2.85 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसमें 85 लाख रुपये उनके खाते में आ चुके हैं जबकि दो करोड़ रुपये आना बाकी है। इतनी बड़ी रकम के आने से परिवार में विवाद छिड़ गया। बुजुर्ग मां ने पुलिस को बताया कि 85 लाख चारों बेटों में बांट दिए। एक हिस्सा बुजुर्ग दंपती ने अपने पास रख लिया, लेकिन अब बेटों की निगाह दो करोड़ रुपये पर टिकी है। तीनों बड़े बेटे भू स्वामी होने के नाते सिर्फ पिता को अपने पास रखना चाहते हैं। छोटे भाई के हवाले मां की देखरेख कर दी। 17 मई को मंझला बेटा पिता को अपने साथ ले गया। अब उनसे मिलने को नहीं मिल रहा। बूढ़ी मां का कहना है कि वह अपने पति से नहीं मिल पा रही है। बुजुर्ग मां शनिवार को रक्सा थाने पहुंचकर गुहार लगाई। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed