फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar plant consumers angry due to non-receipt of subsidy

Jhansi News: सब्सिडी न मिलने से सोलर प्लांट उपभोक्ता नाराज

Thu, 24 Jul 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Solar plant consumers angry due to non-receipt of subsidy
टोड़ी फतेहपुर। नगर के मुहल्ला बड़ागंज निवासी डॉ. तिवारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत तीन किलोवाट का सोलर संयंत्र लगवाया था। शुरुआत के दो महीनों तक उन्हें 700 से 800 रुपये मासिक बिल आया। जब इस पर आपत्ति जताई गई तो विभाग की ओर से बताया गया कि यह पिछला बकाया बिल है। बकाया बिल जमा करने के बाद भी तीसरे महीने से नेट मीटर के आंकड़े अपने आप बदलने लगे। सोलर पैनल से बनने वाली बिजली (एक्सपोर्ट यूनिट) अचानक आधे से भी कम दिखने लगी, जबकि रात के समय ग्रिड से ली जा रही बिजली की मात्रा (इंपोर्ट यूनिट) बेहिसाब बढ़ती चली गई। क्षेत्र के डॉ. चंचल मलिक, रूपम चौरसिया, राजदेव समाधिया, ठाकुरदास दांगी आदि सहित अन्य सोलर प्लांट उपभोक्ताओं को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed