फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar pannel eazy in house

घरों में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान

Tue, 03 Nov 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Solar pannel eazy in house
सोलर पावर - फोटो : ???? ????
झांसी। भारी-भरकम बिजली बिल से बचना अब आसान हो गया। केंद्र एवं राज्य सरकार ने सोलर पैनल पर मिलने वाले अनुदान में इजाफा कर दिया। इसके चलते अब घरों में सोलर पैनल लगवाना पहले के मुकाबले काफी किफायती हो गया। करीब तीन किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर चालीस फीसदी छूट समेत राज्य सरकार की ओर से तीस हजार रुपये की मदद की जा रही। इसके चलते करीब दो लाख की लागत वाले सोलर पैनल करीब 80-90 हजार रुपये में ही लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

वैकल्पिक ऊर्जा को सरकार बढ़ावा दे रही है। बुंदेलखंड में इसे काफी सफल भी माना जा रहा। आम लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए सरकार ने अनुदान राशि में इजाफा किया है। नेडा अधिकारियों के मुताबिक सामान्य तौर पर एक-तीन किलोवाट क्षमता के ही घरेलू कनेक्शन होते हैं। घरों की छतों पर इस क्षमता के पैनल करीब दस बाई पंद्रह फीट क्षेत्रफल में आसानी से लगाए जा सकते हैं। पूरे पैनल को लगाने पर करीब 1.80 लाख रुपये का खर्च आएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस राशि का चालीस फीसदी अंश केंद्र की ओर से मिलेगा जबकि राज्य सरकार तीस हजार रुपये की मदद करेगी। इस तरह एक लाख के भीतर सोलर पैनल असानी से लग जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक अमूमन एक हजार रुपये प्रति किलोवाट की दर से बिजली बिल में कमी आ सकती है। इस लिहाज से करीब ढाई साल में ही पूरी लागत निकल आएगी। सोलर पैनल की उम्र करीब पच्चीस साल आंकी जाती है। इस तरह इसकी मदद से बिजली खर्च आसानी से कम किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी एसके गुप्ता के मुताबिक 1200 किलोवाट का लक्ष्य दिया गया है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। जो उपभोक्ता अपने घरों में सोलर ऊर्जा पैनल लगवाना चाहते हैं उनको नेडा के अधिकृत साईट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed