फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Social Welfare Department commotion BU students

समाज कल्याण विभाग में बीयू छात्रों का हंगामा

Tue, 26 May 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 26 May 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
झांसी। छात्रवृत्ति की सूची देखने विकास भवन पहुंचे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र और समाज कल्याण विभाग के एक बाबू में विवाद हो गया। एक छात्र ने बाबू पर तमाचा मारने का आरोप लगाते हुए साथियों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। इससे दो घंटे तक विभाग में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शासन द्वारा अधिकांश विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति निर्गत नहीं की गई है। इससे विद्यार्थियों के समक्ष पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग पहुंचे। वहां उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार से बातचीत की। छात्रों के मुताबिक समाज कल्याण विभाग अधिकारी ने उन्हें एक बाबू के पास भेज दिया। बाबू ने बातचीत के दौरान छात्रवृत्ति का ब्योरा ऑनलाइन होने का हवाला देते हुए लिस्ट न होने की बात कही। काफी गुहार के बाद उसने सूची दिखाई, जिसमें छात्रवृत्ति से संबंधित ब्योरा दर्ज था। आरोप है कि जब बीयू विद्यार्थी इसकी फोटो खींचने लगे तो बीटेक द्वितीय वर्ष के एक छात्र को बाबू ने थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


यही नहीं बाबू ने दरवाजा बंद कर लेने की भी बात कही, जबकि बाबू ने सभी आरोपों को खारिज किया। इसके बाद नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी विभाग द्वारा सही जानकारी नहीं दी गई। हमेशा टरकाया जाता रहा, उन्होंने बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इससे दो घंटे तक विभाग में गहमागहमी का माहौल रहा। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने छात्रों से शिकायती पत्र देने की बात कहते हुए समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed